क्या आप एक इनोवेटर (नवाचारी), दूरदर्शी किसान, या एक उभरते हुए उद्यमी हैं जिनके पास ऐसा विचार है जो भारतीय कृषि की तस्वीर बदल सकता है? तो आपका इंतज़ार अब खत्म हुआ। TAFE लेकर आया है Massey DYNASTAR सीजन 3, और इस बार यह मंच पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य है।
नवाचार की एक विरासत: सपनों से हकीकत तक
पिछले दो सीजनों में हमने देखा कि कैसे एक छोटे से विचार की चिंगारी जीवन बदल सकती है।
● सीजन 1 के विजेता: सेलम (तमिलनाडु) के शिवगुरुनाथन थिरुवेंगडम ने MF 241 DYNATRACK द्वारा संचालित एक न्यूमेटिक काउ-मिल्किंग मशीन के साथ डेयरी फार्मिंग में क्रांति ला दी।
● सीजन 2 के विजेता: बेलगाम (कर्नाटक) के अविनाश देसाई ने अपनी मोबाइल स्लरी डीवाटरिंग मशीन से गाँय के गोबर को कमाई के साधन में बदल दिया और शानदार MF 254 DYNASMART ट्रैक्टर अपने नाम किया।
दो सीजनों में 36,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ, DYNASTAR कॉन्टेस्ट अब जमीनी स्तर की कृषि उद्यमिता के लिए भारत का सबसे भरोसेमंद मंच बन गया है।
सीजन 3 में क्या नया है? (सबसे बड़ा बदलाव)
हमने आपकी बात सुनी! पिछले सीजनों में, सभी नवाचार MF 241 DYNATRACK के इर्द-गिर्द केंद्रित थे। लेकिन 2026 के लिए, हम इन सीमाओं को तोड़ रहे हैं:
सीजन 3 के लिए विशेष: अब आपका नवाचार किसी भी मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर पर आधारित हो सकता है! चाहे वह बागों के लिए छोटा ट्रैक्टर हो या ढुलाई के लिए कोई भारी-भरकम ट्रैक्टर – यदि आपके पास कोई डिज़ाइन, प्रोटोटाइप या वर्किंग मॉडल है जो किसी भी मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर के साथ काम करता है, तो हम उसे देखना चाहते हैं।
हम क्या तलाश रहे हैं?
हम केवल “अच्छे विचारों” की तलाश में नहीं हैं – हमें समाधान चाहिए। आपकी प्रविष्टि निम्नलिखित होनी चाहिए:
1. व्यावहारिक (Practical): क्या इसे आज खेतों में बनाया और इस्तेमाल किया जा सकता है?
2. अभिनव (Innovative): क्या यह किसी वास्तविक समस्या को अनोखे तरीके से हल करता है?
3. स्केलेबल (Scalable): क्या इसे एक लाभदायक और दीर्घकालिक व्यावसायिक मॉडल में बदला जा सकता है?
बड़े इनाम जीतें: ग्रैंड प्राइज
अगला #SabseBadaAllrounder बनने पर मिलने वाले पुरस्कार आपका जीवन बदल सकते हैं:
● प्रथम पुरस्कार: एक ब्रांड न्यू MF 254 DYNASMART ट्रैक्टर।
● द्वितीय और तृतीय पुरस्कार: ₹2 लाख मूल्य के इनाम।
● टॉप 30 फाइनलिस्ट: एक्सक्लूसिव गिफ्ट हैंपर्स।
एक विचार। पूर्ण परिवर्तन।
अपने विचार को केवल कागजों तक सीमित न रहने दें। यह आपकी काबिलियत साबित करने, राष्ट्रीय पहचान पाने और अपनी महत्वाकांक्षा के अनुरूप ट्रैक्टर घर ले जाने का सुनहरा मौका है।
https://masseyfergusonindia.com/DYNASTAR/season-3/?LANG=HN
अधिक अपडेट और सफलता की कहानियों के लिए हमारे सोशल मीडिया पेज से जुड़े रहें!

